Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पत्रकार रोहिणी शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हुई या की गई शाजिसन हत्या

पत्रकार रोहिणी शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हुई या की गई शाजिसन हत्या

Spread the love

#प्रयागराज

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

पत्रकार रोहिणी शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हुई या की गई शाजिसन हत्या?? क्योंकि चौंकाने वाले दो वीडियो सामने आए हैं। जिनको देखने के बाद नहीं लगेगा कि दुर्घटना के कारण मृत्यु हुई है।

यह सीसीटीवी वीडियो मां शारदा हॉस्पिटल का है जहाँ एक पुलिस कर्मी के साथ अपने पैरों से चलकर रोहिणी शर्मा इलाज हेतु अस्पताल के अन्दर जाता दिख रहा है।

वीडियो के टाइमिंग के अनुसार कुछ मिनटों के बाद डॉक्टरों द्वारा कहा गया इनके दिमाग की नस फट गई है प्रयागराज ले जाएं? फिर स्टेचर पर रैफर किया जाता है। जो सोंचनीय विषय है।

वहीं रोहिणी शर्मा की पत्नी रांती देवी का आरोप है कि साजिश करके मेरे पति की हत्या की गई है। अस्पताल के अंदर के सीसीटीवी वीडियो नहीं दे रहे नाही दिखा रहे हैं।

इस बात को लेकर अगर कहा जाय कि अस्पताल के अंदर के वीडियो देखकर जांच होनी चाहिए ताकि पता चल जाये हत्या हुई है या चोंट के कारण मृत्यु। तो यह गलत नहीं होगा।

25 अक्टूबर 2023 साम लगभग 5:30 की घटना है जब रोहिणी अपने जूनियर पत्रकार के साथ कौंधी से रिपोर्टिंग करके शंकरगढ़ जा रहे थे तभी स्कूटी से आ रहे एक अध्यापक और पत्रकार की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो जाती है। जहाँ मौके पर अध्यापक और रोहिणी के साथ बैठे पत्रकार मृत्यु हो गई जो बहुत ही दुःखद था।

लेकिन इस सड़क दुर्घटना में रोहिणी को मामूली चोंटे समझ आती हैं, क्योंकि घटना स्थल के वीडियो में भी रोहिणी पूरे होस में बैठे नजर आ रहे हैं।

पत्रकार रोहिणी शर्मा पहले भी पुलिस के पास शिकायत पत्र दिया था कि उसे कोई जान से मारना चाहता है। शायद उन्ही लोगों ने मिलीभगत कर हत्या को अंजाम दिया हो? इस प्रकरण की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा पुनः कराई जाने की मांग करते हैं। ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

जांच में अगर हॉस्पिटल के अंदर वाले सीसीटीवी फुटेज डिलीट पाए जाते हैं। या कैमेरा खराब होने का षड्यंत्र रचा जाता है। तब तो मामला और साफ हो जाएगा कि मृत्यु नहीं हत्या की गई है।

एक पत्रकार साथी की विधवा पत्नी रांती देवी कुछ कम एक माह से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा?

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com