Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता की

जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता की

Spread the love

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी आज विशेष विमान से एयरपोर्ट देवांगना घाटी पहुंचकर जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट वार्ता की तत्पश्चात आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा डॉ विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी से कहा कि कार्यदाई संस्थाओं के साथ लगातार समीक्षा कर एयरपोर्ट के कार्यों में प्रगति कराए। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का पुष्प गुच्छ एवं भगवान श्री कामतानाथ जी की फोटो भेट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर माननीय सांसद बांदा/ चित्रकूट श्री आरके सिंह पटेल, माननीय विधायक मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी, माननीय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लव कुश चतुर्वेदी, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अशोक जाटव, मां डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक मानिकपुर श्री आनंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे , नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी श्री सुशील द्विवेदी, रामनगर श्री गंगाधर मिश्रा, मानिकपुर श्री अरविंद मिश्रा, मऊ, कर्वी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर श्री संजीव कुमार मिश्रा, मऊ श्री अमित द्विवेदी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के श्री आनंद त्रिपाठी, श्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति प्रताप सिंह तोमर, एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे।

*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com