Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे देश में आयुष विभाग मंत्रालय की ओर से सभी जनपदों में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग को सक्रिय कर दिया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे देश में आयुष विभाग मंत्रालय की ओर से सभी जनपदों में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग को सक्रिय कर दिया गया है

Spread the love

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे देश में आयुष विभाग मंत्रालय की ओर से सभी जनपदों में होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग को सक्रिय कर दिया गया है । जिला होम्योपैथिक अधिकारीऔर जिला आयुर्वेद अधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योगाभ्यास की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं । चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में योग गुरु नरेंद्र चंद्रवंशी ,धुस मैदान में मंजू केशरवानी तहसील पार्क में डॉक्टर नरेंद्र सिंह गल्ला मंडी ब्रह्मचर्य विद्यालय जन सेवा इंटर कॉलेज में निशुल्क योगाभ्यास की कक्षाएं संचालित की जा रही है। योगाचार्य नरेंद्र चंद्रवंशी का कहना है कि योग योग विद्या से ही बाबा रामदेव विश्व योग गुरु हो गए योग का महत्व जीवन में बहुत है इससे व्यक्ति निरोग रहता है योगी कभी कार्य के बोझ से ऊबता नहीं है ,वह हमेशा दुगनी ऊर्जा से काम करने में सक्षम होता है। योग का काम है लोगों को जोड़ना। इसलिए हर महिला पुरुष को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए और सुबह हर दिन योगाभ्यास कर लंबी आयु को स्वस्थ रहकर पूरी करें। समाजसेवी हबीब खान कहते हैं कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी मदद करता है शरीर और मां को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनता है और तनाव वी चिंता के प्रबंधन को दुरुस्त रखता है योगासन शरीर को लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करता है। योग शिक्षिका मीरा श्रीवास्तव कहती है कि तन मन और आत्मा के बीच संतुलन बैठाने का काम योग ही करता है विद्यार्थियों के लिए योग जरूरी है योग करने से मां एकाग्रचित होता है और जो बच्चे पढ़ाई करते हैं वह उन्हें याद हो जाता है। योग शिक्षक शंकर यादव ने कहा कि योग हमारे प्राचीनतम भारतीय संस्कृति की पहचान है फिट रहने के साथ ही योग हमें सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com