Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

दिनदहाड़े लाखों की चोरी

दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Spread the love

चित्रकूट । जिला मुख्यालय कर्वी एसडीएम कॉलोनी जिला जजी आवास में रह रहे अपर जिला जज-प्रथम के रीडर राधेश्याम यादव के घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी । चोर लाखों का माल बोलेरो में लेकर फरार हो गए । चोर इतने साहसी थे कि तिराहा में मकान होते हुए उन्हें किसी का भय नहीं था राधेश्याम बाबू जी उस समय जानकीकुंड अस्पताल अपनी शिक्षिका पत्नी शशि यादव कवियित्री एवं शिक्षिका संत थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल खुटहा कर्वी को लेकर आंख का ऑपरेशन कराने सुबह 9:00 बजे गए थे और बालक स्कूल गया हुआ था । जब बालक स्कूल से लौटा तो घर का दरवाजा खोला तो सारा सामान इधर उधर पड़ा था । चोर मुख्य गेट से बाउंड्री कूदकर पहुंचे और घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे और वहां लाकर की चाबियां बेड के नीचे दबी पा गए जिससे चोर सभी लाकर व अलमारी के ताले चाबियों से ही खोल खोल कर सारा जेवर जिसकी कीमत लगभग 20 लाख से अधिक बताई जा रही है और 15000 लगभग नकदी लेकर पीछे के मुख्य दरवाजा से निकलकर बोलेरो में बैठकर निकल गए । घटना लगभग 12 बजे दोपहर की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मकान मालिक राधेश्याम यादव को उनके पड़ोसी पंकज श्रीवास्तव ने फोन पर दी तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई और अस्पताल से बिना ऑपरेशन कराये ही पति पत्नी वापस घर आए और घटना को देखकर भंचक्के रह गए। घटना की जानकारी जैसे-जैसे मिलती गई उनका पूरा स्टाफ न्यायिक अधिकारी भी पहुंचे तमाम अधिवक्ता भी पहुंचे । इस दुस्साहसपूर्ण चोरी की घटना को लेकर पुलिस की निष्क्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी हर्ष पांडेय और शहर कोतवाल गुलाब त्रिपाठी पहुंच गए हैं चोरी की घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com