राष्ट्रीय वाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के लिए मधेपुरा को चुना गया
राष्ट्रीय वाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के लिए मधेपुरा को चुना गया

राष्ट्रीय वाल विज्ञान कांग्रेस 2023 के लिए मधेपुरा को चुना गया
आलोक बादल आवाज़ इंडिया लाइव कोसी प्रमंडल सहरसा
मधेपुरा।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को सफल बनाने हेतु विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुवात उक्त बाबत जानकारी देते हुवे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सदर के अनुमंडल संयुक्त सचिव सह शिक्षक सियाराम उच्च विद्यालय जगबनी गम्हरिया डॉ चन्दन कुमार चाँद ने जानकारी देते हुवे कहाँ कि इसबार राष्ट्रीय बाल विकास विज्ञान कांग्रेस 2023 जो की विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के द्वारा हर वर्ष इंटर स्तर से निचे के छात्रों के लिए आयोजित किये जाते हैं. जिसमे टॉपिक है” स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना” जिसके लिए इसबार मधेपुरा को चुना जाना गर्व की बात है इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के यहाँ होने से हमारे स्कूल के स्थानीय बच्चे में जाग्रति आएगी और हमारे क्षेत्र के बच्चे को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. उक्त राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपक एबं शिक्षकों से अनुरोध किया जाता है कि विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र, छात्राओ को कार्यक्रम मे शामिल कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना सुनिशिचत किया जाय ताकि छात्र छात्राऐ अधीकाधिक संख्या में कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सके। जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़े. कार्यक्रम का आयोजन 7 ,8 और 9 नवम्बर को भुपेन्द्र नारायण मंडल
विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस मधेपुरा में होना सुनिश्चित हुआ है. वही उक्त बाबत महंथ हरिहर उच्च विद्यालय रानिपोखर के विज्ञान शिक्षक भूपेंद्र शर्मा ने कहाँ की हमारे बच्चे उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिकरकत करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. बहुत अधिक संख्या में विज्ञान में रूचि रखने वाले छात्र छात्राए विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे.और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के स्कूली बच्चे के साथ साथ बड़े वैज्ञानिक आदि भी सिरकत करने वाले हैं।

Subscribe to my channel

