Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सत्संग सुनने गयी 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस तफ्तीश में जुटी।

सत्संग सुनने गयी 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस तफ्तीश में जुटी।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सत्संग सुनने गयी 50 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस तफ्तीश में जुटी।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज गुरुवार 17 अगस्त को तकरीबन ढाई बजे के आसपास सत्संग सुनने गयी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।हत्या की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।वहीं परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।घटना सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा बासा टोला वार्ड नं 18 की बतायी जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सदर अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम उर्मिला देवी है जो पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा बासा टोला वार्ड नं 18 की रहने वाली थी।आज उक्त महिला छोटे लाल साह के घर पर सत्संग सुनने गयी थी।उसी दौरान दिलखुश कुमार साह नामक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई।गोली उक्त महिला के दाहिने और कनपट्टी में लग गयी जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।उसके बाद पुलिस को स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुटी।
वहीं मृतिका के पुत्र जयकिशुन कुमार ने घटना को लेकर बताया कि हम घर पर थे और माँ भागवत कथा सुनने गयी थी।उसी दौरान गोली चली क्यों गोली चली ये हमको पता नहीं है।दूसरे लोगों के द्वारा बताया गया कि आपके मम्मी को गोली मार दिया गया।उसके बाद जब उक्त स्थल पर गए तो देखे माँ को गोली लगी हुई थी और घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।वहीं जहां सत्संग हो रहा था वहां के लोगों के द्वारा बताया गया कि छोटे लाल साह के पुत्र दिलखुश कुमार के द्वारा गोली मारी गयी है।अभी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाये हैं।
वहीं इस मामले को लेकर पतरघट ओपी प्रभारी ज्ञानेंद्र अपरेन्द्र की माने तो छोटे लाल साह के घर पर गरूर पुराण का कथा चल रहा था।उर्मिला देवी नामक महिला गरूर पुराण की कथा सुनने गया था।उसी दौरान दिलखुश नामक लड़का को किसी महिला से जलावन को लेकर विवाद हो रहा था उसी दौरान उर्मिला देवी नामक महिला बीच बचाव करने गयी।उसी दौरान दिलखुश कुमार ने गोली चला दी जिससे उर्मिला देवी नामक महिला को दाहिने कनपट्टी में गोली लग गयी जिससे महिला की मौत हो गयी।वहीं उन्होंने ये भी बताया कि गोली चलाने वाले युवक की गिरफ्तारी कर ली गयी है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com