Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में 30 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत

सहरसा में 30 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा में 30 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत। खेत में काम करने के दौरान हादसा, दो बच्चो के सिर से उठा पिता का साया।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज रविवार 30 अप्रैल को तकरीबन साढ़े 5 बजे तेज आंधी बारिश में बज्रपात की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।मृतक युवक की पहचान बिपिन यादव के पुत्र महानंद कुमार के रूप में हुई है।जो सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत बलहा गढ़िया गांव के वार्ड नं 6 का रहने वाला था।वहीं परिजनों के द्वारा मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।लेकिन साम होने के वजह से युवक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।पोस्टमार्टम अब सुबह में यानी कि सोमवार को होगा।
जानकारी हो कि युवक महानंद कुमार अपने खेत में काम कर रहा था।उसी दौरान तेज बारिश और बज्रपात की चपेट में आ गया जिससे वो झुलस गया।और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक युवक को एक पुत्र और एक पुत्री थी।
वहीं इस घटना को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव की माने तो कहरा प्रखंड अंतर्गत बलहा गढ़िया पंचायत के बिपिन यादव का पुत्र 30 वर्षीय महानंद यादव अपने खेत में काम कर रहा था उसी दौरान बज्रपात की चपेट में आ गया।जिस कारण उसकी मौत हो गयी।सूचना मिलते ही हमलोग सदर अस्पताल आये हैं।परिजनों के प्रति गहरी शोक सवेंदना व्यक्त करते हैं।और इनके परिजनों को आश्वाशन दिए हैं जिला प्रशासन से बात किये हैं जो उचित आपदा के तहत मुआवजा होगा वो हमलोग दिलाने का काम करेंगे।
वहीं कहरा प्रखंड के अंचलाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि बज्रपात की चपेट में आने से महानंद कुमार नामक युवक की मौत हो हो गयी।जो जिले के बलहा गढ़िया वार्ड नं 6 का रहने वाला था।आपदा के तहत मृतक युवक के परिजनों को जिला प्रशासन के द्वारा 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

*BYTE :-* जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com