Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

डॉ मधुसूदन कुशवाहा को बनाया गया सपा का नया जिलाध्यक्ष

डॉ मधुसूदन कुशवाहा को बनाया गया सपा का नया जिलाध्यक्ष

Spread the love

*डॉ मधुसूदन कुशवाहा को बनाया गया सपा का नया जिलाध्यक्ष*
*सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जमकर स्वागत*

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा बांदा जिला अध्यक्ष पद पर मधुसूदन कुशवाहा व लोकसभा बांदा चित्रकूट प्रभारी पद पर पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल को मनोनीत किए जाने पर प्रथम बार बांदा आगमन लखनऊ से चल कर बेंदा घाट बांदा में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी साथियों ने जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लादकर मुंह मीठा कराया साथ में चल रहे राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा व लोकसभा प्रभारी शिवशंकर पटेल ने बांदा आगमन से पहले अंबेडकर पार्क जाकर सामाजिक परिवर्तन के महानायक बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बनाए संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया इसके बाद सपा कार्यालय में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पूर्व पदाधिकारियों समाजवादी साथियों द्वारा स्वागत पर धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए पूज्य नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा पार्टी कार्यालय मे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर निष्ठा ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने में सभी युवाओं महिलाओं वरिष्ठ समाजवादी साथियों पूर्व पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने व सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान को ध्यान मे रखते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के हर संघर्ष को तैयार रहने की अपील की लोकसभा प्रभारी शिव शंकर पटेल ने कहा कि हम सबको मिलकर पार्टी की नीतियों को हर बूथ स्तर पर मजबूती के साथ काम करना है राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद कार्यकर्ताओं को आवाहन किया दलित पिछड़ा किसान विरोधी सरकार भाजपा को 2024 में सभी कार्यकर्ता बूथ मजबूत कर भाजपा को हराने का काम करेगी संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए अभी से लग जाएं और अखिलेश यादव के हाथ को मजबूत करें स्वागत कार्यक्रम में सीनियर नेता लोकप्रिय विधायक विशंभर सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समीम वादमी, विजय करण यादव प्रदेश सचिव शकील अली, भरत लाल दिवाकर, सुनील कुशवाहा ,राजबहादुर कुशवाह, राजेश शिवहरे, आमिर खान मन्नी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com