Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में सनकी युवक ने दबिया से किया हमला। करीब 12 लोग हुए जख्मी!2 की स्थिति गंभीर हुई! आरोपी को किया गया गिरफ्तार!

सहरसा में सनकी युवक ने दबिया से किया हमला। करीब 12 लोग हुए जख्मी!2 की स्थिति गंभीर हुई! आरोपी को किया गया गिरफ्तार!

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

सहरसा में सनकी युवक ने दबिया से किया हमला। करीब 12 लोग हुए जख्मी!2 की स्थिति गंभीर हुई! आरोपी को किया गया गिरफ्तार!

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज शनिवार को दिनदहाड़े सिमरीबख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में एक सनकी युवक ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों पर दबिया से हमला कर जख्मी कर दिया। दबिया के प्रहार से जख्मी हुए दो लोगों की हालत गंभीर है। जिसे सहरसा रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम ने कडी मशक्कत के बाद माखन टोला निवासी शिवा शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इधर गंभीर रूप से जख्मी जगदीश पंडित एवं जयचंद शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया है। लेकिन युवक की गिरफ्तारी से पहले करीब एक घंटे तक शर्मा चौक से ब्लॉक चौक तक काफी दहशत का माहौल बना रहा। सिरफिरे युवक की भी लोगों ने पिटाई कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वहीं डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने इस मामले को लेकर बताया कि सिमरीबख्तियारपुर से सूचना मिली है कि एक सनकी युवक हथियार के साथ था जो दो लोगों पर हमला कर दिया है।हमला से घायल दोनो जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती है।पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com