जिला विज्ञान क्लब ने कराया केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण
जिला विज्ञान क्लब ने कराया केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण

जिला विज्ञान क्लब ने कराया केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी रवि रंजन , मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की निर्देशन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के संयोजन में वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं के भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के समन्यवय में केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा का भ्रमण जनपद के विद्यार्थियों को कराया गया। भ्रमण का प्रारम्भ डॉ निशा अस्थाना एवं वरिष्ठ कोषागार अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ निशा अस्थाना ने सभी विद्यार्थियों को भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करने के साथ उन्हें बकरी अनुसंधान संस्थान के अनुभव, नवाचार आदि अनुभवों पर एक लेख लिखने की सलाह भी प्रदान की। अनुराग श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भ्रमण कार्यक्रम में देखकर सीखने की प्रवृत्ति के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम में जनपद फिरोजाबाद के 14 विद्यालयों के 102 विद्यार्थियों के साथ 15 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों को जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद की ओर से ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
भ्रमण कार्यक्रम में वैज्ञानिक अधिकारी डॉ विवेक सुदर्शन ने अपने व्याख्यान में बच्चों को भ्रमण कार्यक्रम एवं गौरैया के माध्यम से विलुप्त होती प्रजाति पर समझाया। विज्ञान संचारक डॉ सुरभि पाण्डेय ने बच्चों को भ्रमण कार्यक्रम एवं पुस्तकों के विषय में समझाया। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ मनीष कुमार चेटली एवं नोडल डॉ ए. के.दीक्षित ने विद्यार्थियों को बकरी से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया।
भ्रमण कार्यक्रम में अनुराग दुबे, भूपेंद्र सिंह, सुमित कुमार, जवाहर लाल, प्रदीप कुमार, जनवेद सिंह, विमल कुमार, सौरभ यादव, अनिल कश्यप, गुँजन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



