Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अचानक जमीन से निकला पानी का फुवारा

अचानक जमीन से निकला पानी का फुवारा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* अचानक जमीन से निकला पानी का फुवारा। आम अवाम हुआ अचंभित।आम अवाम मान रहे हैं चमत्कार।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से आज सोमवार 6 मार्च को एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां जमीन से अचानक पानी का फुवारा निकलने लगा। पानी का फुवारा देख आम अवाम इसे चमत्कार मान रहे हैं।लोग सोचने को मजबूर है कि आखिर कैसे ये पानी का फुवारा जमीन से निकल रहा है।उक्त जमीन की न तो खुदाई की गई है,न तो पम्पसेट लगा हुआ है ,और न ही कोई पाईप जमीन के अंदर बिछा हुआ है।जमीन के अंदर से पानी का फुवारा को देखकर लोग यही अनुमान लगा रहे हैं और कह भी रहे हैं कि ये ईस्वर की चमत्कार है।हालांकि आवाज इंडिया न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बतातें चलें कि यह ताजा मामला सहरसा नगर निगम क्षेत्र के कहरा कुट्टी के समीप की बतायी जा रही है। जहां सड़क किनारे से अचानक पानी का फुवारा जमीन से निकलना शुरू हो गया।यह पानी का फुवारा जमीन के अंदर से तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक निकलती रह गई।और फिर अचानक बंद हो जाती है। उसके बाद कुछ ही देर में फिर से पानी निकलना शुरू हो जाता है। यह देखकर स्थानीय लोग अचंभित हो गए। स्थानीय लोगों को ये समझ में नहीं आ रही है आखिरकार इस तरह से पानी कैसे निकल सकता है।ये जमीन के अंदर से पानी का फुवारा निकलने से देखते ही देखते आसपास का इलाका पूरा जलमग्न हो गया। आखिर पानी कैसे निकल रहा है यह समझ से बाहर है हम लोग भी सोच में पड़े है जो जो लोग देख रहे हैं वह भी हैरान हो रहे है ।
वहीं इस ईष्वरीय चमत्कारी को देख स्थानीय लोग अभिषेक कुमार की माने तो इस तरह का नजारा पहली बार उन्होंने देखा है। उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार यह पानी कैसे निकल रहा है सड़क किनारे ना तो खुदाई की गई है ना ही कोई पंपसेट लगाया गया है और ना ही पाइप बिछाई गई है उसके बावजूद भी अचानक जमीन से पानी निकलने से हम लोग हैरान हो गए है कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह क्या हो रहा है ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com