ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ की धुनाई, किया पुलिस के हवाले
ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ की धुनाई, किया पुलिस के हवाले

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस शिविर अंतर्गत तीरी गांव में शनिवार की रात एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पहले तो ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई की, बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि चोर ने तीरी गांव में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पहले तो टुनटुन ठाकुर के किचन घर में प्रवेश कर बर्तन समेत अन्य सामग्री की चोरी कर ली जिसका कीमत हजारों रुपए बताए गए हैं। वही दूसरा अरविंद यादव के दरवाजे पर से एक मवेशी की चोरी की घटना को अंजाम दी जा रही थी उसी दौरान कुछ लोग जगे हुए थे। चोर को मवेशी को खोल कर जाने की भनक लगते ही लोग उसे पकड़ने को जुटने लगे। जैसे ही चोर मवेशी को लेकर भगवती स्थान तक पहुंचे पहले से तैयार लोगों ने उसे दबोच लिया और एक चोर भागने में कामयाब रहे। चोर के पास एक बाइक है जिसका नंबर पता नहीं चल रहा है। चोर को पकड़ाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले तो ग्रामीणों ने चोर को जमकर धुनाई की। बाद में उसे बैजनाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
समाचार संकलन के दौरान पुलिस शिविर में आवेदन नहीं दिया गया था।

Subscribe to my channel


