सहरसा में इलाज के दौरान एक अधेर व्यक्ति की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा
सहरसा में इलाज के दौरान एक अधेर व्यक्ति की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज में इलाज में कोताही बरतने का मामला सामने आया है। लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज बैजनाथपुर में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान सोमवार की देर सुबह मौत हो गई। उसके बाद स्वजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।स्वजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहां है कि चिकित्सक की लापरवाही से इलाज के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई जिसका जिम्मेदार लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक हैं। बीते 9 फरवरी को एक चिकित्सक के द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हुए रेफर करने की बात कही दूसरा चिकित्सक मरीज को ठीक होने का आश्वासन दिया, और भिंडी लेटर लगवा दिया गया था। चिकित्सक ने ऑक्सीजन नहीं रहने की बात बताई लेकिन मरीज बीते 9 फरवरी को ही अपना दम तोड़ दिया था। लेकिन चिकित्सक मानने को तैयार नहीं हुआ। सोमवार की देर सुबह को चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है मरीज की मौत हो सकती है। इनको दूसरा जगह ले जाया जाए लेकिन उस दौरान मरीज की मौत हो चुकी थी।
हालांकि हंगामा के दौरान अस्पताल छोड़कर चिकित्सक सहित कर्मी फरार हो गए थे। मृतक मरीज की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के अजगैवा निवासी करीब 55 वर्षीय महेंद्र यादव के रुप में हुई। स्थानीय मीडिया कर्मी के सहयोग से मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद स्वजनों ने शव को कब्जे में लेकर अपना घर को गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में अस्पताल इंचार्ज ने कहा कि पहले मरीज की स्थिति अच्छी थी लेकिन एकाएक सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई जिसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दिया गया था। लेकिन स्वजनों ने समझने को तैयार नहीं हुए,स्वजनों के द्वारा आरोप लगाया गया बेबुनियाद हैं।

Subscribe to my channel



