Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
थाना छाता पुलिस द्वारा 26 लाख 81 हजार की अवैध शराब चंडीगढ़ मार्का के साथ एक शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना छाता पुलिस द्वारा 26 लाख 81 हजार की अवैध शराब चंडीगढ़ मार्का के साथ एक शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अवैध शराब रोको अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी छाता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक व पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर एक अवैध शराब तस्कर अभियुक्त जगराम सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह 341 खडडा कालौनी स्वरूप नगर थाना स्वरूप नगर दिल्ली को 294 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब गैर प्रान्तीय चंडीगढ़ मार्का व एक ट्रक नंबर DL1GC4362 के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधि अपेक्षित कार्यवाही की गयी।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel

