सहरसा बिहार बिजली के करंट लगने से 3 वर्षीय बालक की मौत
बिजली के करंट लगने से 3 वर्षीय बालक की मौत

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत सहुरिया पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर 14 में गुरुवार को विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आ जाने से एक 3 वर्षीय बालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना में गोलू कुमार के 3 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार की मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रितेश कुमार परोस के कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे इसी दौरान बिजली प्रभावित तार की चपेट में आ गया ।जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। हालांकि विधूत करंट की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही स्वजनों व स्थानीय लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर बालक को देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के घर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस सदर बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर घटना की तहकीकात करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। इस दौरान स्थानीय सरपंच बिजेन्द शर्मा, समिती नारायण यादव, अनिल यादव सांत्वना दी।

Subscribe to my channel



