
*स्लग: सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत*
गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
Anchor: उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक साथ 6 लोगों की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। कानपुर लखनऊ हाइवे के किनारे खड़े माँ बेटी समेत एक युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। यही नही बगल में ही खड़ी एक मारुति कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मारुति कार डंपर में फंसकर कुछ दूर गई और डंपर के साथ ही खंती में चली गई। मारुति कार में तीन लोग सवार थे। कार सवार विमलेश तिवारी अपनी भतीजी का तिलक चढ़ाने कानपुर जा रहे थे। इतने बड़े हादसे के बाद हाइवे पर अफरा तफरी के साथ ही हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोगों और चौराहे पर खड़ी पुलिस ने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद एसपी समेत कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंचा। हाइड्रा क्रेन की मदद से डंपर का हटाने की कोशिश शुरू हुई तो, डंपर की चपेट में आये लोगों के शव देख पास मौजूद लोग उग्र हो गए। लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की तो रोकने गए पुलिस कर्मियों के साथ भी लोगों ने जमकर मारपीट कर दी।
वीओ: उन्नाव में आज कानपुर लखनऊ हाइवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। आपको बता दें कि अचलगंज थानाक्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाइवे स्थित चौराहे पर माँ शकुंतला और बेटी शिवानी रोड क्रॉस कर रही थी और अपने घर जालिमखेड़ा जा रही थी, तभी लखनऊ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया और पास में ही खड़े सायकिल सवार छोटे लाल को रौंदते हुए किनारे खड़ी मारुति कार में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर मारुति को कुछ दूर अपने साथ खींचते हुए ले गया और मारुति को साथ लेकर खंती में चला गया। आस पास मौजूद लोगों ने और चौराहे पर खड़ी पुलिस ने आला अफसरों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा समेत कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंचा। हाइड्रा क्रेन की मदद से डंपर को हटाने का काम शुरू किया गया ताकि नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सके। सड़क पार कर रही माँ बेटी शकुंतला और शिवानी के शव डंपर के नीचे दबे देखकर लोग उग्र होकर बवाल काटने लगे। पुलिस ने सबसे पहले माँ बेटी और साइकिल सवार के शव को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद डंपर के आगे फंसी मारुति कार का रेस्क्यू शुरू हुआ, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार तीन लोगों विमलेश तिवारी उनका बेटा शिवांक और दामाद पूरन दीक्षित को बाहर मरणासन्न हालत में बाहर निकाला गया। आनन फानन सभी को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर्स ने सभी को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि अचलगंज थानाक्षेत्र के झउवा गांव के रहने वाले विमलेश अपनी भतीजी का तिलक चढ़ाने कानपुर जा रहे थे, उनके साथ कार में उनके दामाद पूरन दीक्षित जोकि अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बे के रहने वाले थे, मौजूद थे। तभी रास्ते मे यह घटना हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जमकर बवाल काटा और जाम लगाने की कोशिश की। लोगों को मना करने गए पुलिस कर्मियों से नाराज लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवा कर यातायात को शुचारु करवाया। इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने डीएम अपूर्वा दुबे, एडीएम नरेंद्र सिंह के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। सभी शव मोर्चरी भेजकर पीएम करवाए जाने की प्रकिया करवाई जा रही है।
Subscribe to my channel



