Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे नीरज कुमार बबलू। BJP विधायक ने कह दी बड़ी बात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे नीरज कुमार बबलू। BJP विधायक ने कह दी बड़ी बात

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में लोग उत्तर हैं तो वहीं विरोधियों के द्वारा अंध विश्वास को लेकर अफवाह फैलाया जा रहा है।इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर विधानसभा के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने आज अपने निज आवास पर मीडिया को बताया कि बाबा सनातनी हैं सनातन धर्म को मानते हैं।जो लोग बाबा पर उंगली उठा रहे हैं इसका मतलब है कि सनातन धर्म पर उंगली उठा रहे हैं।सनातन धर्म पर जो लोग उंगली उठा रहे हैं वो अपने आप पर उंगली उठा रहे हैं।क्योंकि सनातन धर्म धरती के सृष्टि के साथ साथ आये हैं उसका कोई अंत नहीं है।जबतक धरती रहेगी तबतक सनातन धर्म रहेगा।
सनातन धर्म से ही सारे धर्म निकले हैं चाहे हिन्दू धर्म हो या और कोई लोग धर्म मान रहे हैं।जो लोग हिन्दू धर्म या सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं वो कहीं न कहीं सनातन धर्म से ही आये हैं।आज उंगली उठा रहे हैं तो खुद व खुद अपने पर ही उंगली उठा रहे हैं।जो लोग उंगली उठाते हैं वो लोग इतिहास को उलट कर देखें।आज इसी हिंदुस्तान में ऐसे ऐसे योगी आये हैं जिनका पूजा हरेक धर्म के लोग करते हैं।साईं बाबा का पूजा हिन्दू हो मुस्लिम हो क्रिस्चन हो सबलोग करते हैं।वैसे इस धरती पर कई ऐसे सिद्ध पुरुष हुए जो लोगों को भविष्य बताने का काम किया लोगों को ज्ञान देने का काम किया वो कहीं न कहीं संख्यां में हिदू धर्म के लोग थे।
हिन्दू धर्म में अभी भी इतना विद्या है इतना सारा कोर्स है जो लोग विद्या का अध्ययन करते हैं और कहीं न कहीं ज्ञान प्राप्त करते हैं विशिष्ट ज्ञान जिसे लोग दिव्य ज्ञान कहते हैं अभी भी होता है।जो साधना करते हैं साधना की शक्ति से विशेष ज्ञान प्राप्त होता है।
उन्होंने ये भी कहा कि हमारे यहां भी बहुत पुराने संत थे लक्ष्मी नाथ गोंसाई जिनके बारे में ये कहा जाता है जो बहुत बड़े संत थे और एक साथ कई शहरोँ में देखे जाते थे।पता चलता था आज ही के डेट में सहरसा में भी हैं पटना में भी है और झारखण्ड में भी हैं।इसतरह से यहां उनका प्रचार है।यहां धर्म में ज्ञान की कमी नहीं है जो लोग ध्यान से ज्ञान अर्जित करते हैं उन्हें विशेष ज्ञान की जरूर प्राप्ति होती है।उनको भी में मानता हूं कि उनको कहीं न कहीं विशेष ज्ञान है कहीं न कहीं ईस्वर की विशेष कृपा है।जिसके वजह से वो बहुत कुछ लोगों को बता पाते हैं।जिनको जांच करना है औ मीडिया के लोग भी जांच किये हैं ।ऐसा नहीं कि इस धरती पर ज्ञान पुरुष नहीं है जिनको जानकारी नहीं है।बहुत ऐसे लोग हैं जिनको ज्ञान हो रहा है जो लोग उंगली उठा रहे हैं तो मैं ये मान रहा हूँ कि कहीं न कहीं उनको धर्म से विरोध है ज्ञान से विरोध है और खासकर के हिन्दू धर्म का नाम और प्रचार हो रहा है ऐसे लोगों को दिल में दर्द हो रहा है जो उंगली उठा रहे हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com