पाकुड़ अबेडकर जयंती पर झामुमो ने दिया समानता का संदेश

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़। बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती के शुभ उपलक्ष पर पाकुड़ में झामुमो जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि एवं जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष श्री श्याम यादव द्वारा शहर के बिचो बीच अवस्थित अंबेडकर चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 131वी जयंती मनाई गई। झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर श्री यादव ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया उन्होंने आपने संबोधन में कहा की भारतीय संविधान निर्माता के जनक कहे जाने वाले बाबा साहेब की आज जयंती है जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में 100 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है ऐसे महापुरुष की जयंती आज हम सभी मिलकर माना रहे है ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।इस दिवस को अंबेडकर समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान भारतीय संविधान में उनकी मुख्य भूमिका है।अंबेडकर जयंती का मुख्य उद्देश्य जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करना है।डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने एक ऐसे भारत की कल्पना की जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत एक समान माना जाए।वह भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ,दार्शनिक, मानवविज्ञानी, इतिहासकार और अर्थशास्त्री भी थे।उनके सिद्धांतों को लेकर हमें भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जरूरत है।मौके पर झामुमो नेता महमूद आलम,बीरू घोष,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,नगर सचिव नूर आलम,नगर उपाध्यक्ष रियाज अंसारी,नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी,आफताब अहमद,फिरोज अली,वंशराज गोप,असीम अकरम,राजेश यादव,मुबारक सेख सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे

Subscribe to my channel



