
संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए युवा संघर्ष सेना के संस्थापक अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय के सहयोग से कांडी प्रखंड अंतर्गत राणाडीह पंचायत में 30 असहायों के मध्य कंबल का वितरण शनिवार को किया गया। वितरण करते हुए पंचायत अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र में काफी ठंड पड़ रही है, ठंड को देखते हुए सरकार के द्वारा असहायों को कंबल वितरण किया गया है पर वितरण करने के पश्चात कई असहाय कंबल से वंचित रह गए थे अतः उसे देखते हुए हमारे संस्था के संस्थापक के द्वारा कुछ मदद के तौर पर यह सहयोग किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि समाज के समृद्ध व्यक्ति यदि पाँच-पाँच असहायों की मदद करें तो पंचायत ही नही प्रखंड का कोई भी असहाय ठंड में परेशान नही होंगे। कंबल पाने वाले अधिकारी कुंवर, चंद्रावती कुंवर, संतोष चौबे, कलावती कुंवर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। वंही कंबल वितरण में संस्था के उपसचिव शुभम पांडेय, मीडिया प्रभारी प्रियांशू चौबे ग्रामीण मनोज चौबे, सुभाष पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


