Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार रोटी बैंक लायंस क्लब के माध्यम से कंबल का वितरण किया गया

रोटी बैंक लायंस क्लब के माध्यम से कंबल का वितरण किया गया

Spread the love

 

जिला पत्रकार सुभाष भाई सहरसा बिहार

सहरसा जिला के पस्तपार पंचायत में
इस कंप कपाती ठंड में आर्थिक तंगी के कारण गर्म कपड़े नहीं खरीद पाने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सामाजिक संस्था रोटी बैंक और प्रांगण रंगमंच मधेपुरा के सौजन्य से पस्तपार में कंबल का वितरण किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य स्व. शिव शंकर सिंह एवं कुशल गृहिणी पार्वती देवी के पुण्य स्मृति में करीब डेढ़ सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
मधेपुरा के लायंस क्लब के अध्यक्ष सह रोटी बैंक के अध्यक्ष समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में समर्थवान लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ठंडी में इसके बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरण होने से समाज में समरसता का भाव पैदा होगा। चंद्रशेखर ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में प्रांगण रंगमच के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार का योगदान काफी सराहनीय है। कोशी प्रमंडल में कला संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा शिक्षा को बढ़ावा देने में इनके नेतृत्व में चलाए जा रहे
संस्था प्रांगण रंगमंच काफी सराहनी इस अवसर पर डॉ संजय कुमार परमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन होने से जरूरतमंदों को फायदा मिलता है। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्र भूषण सिंह इंदू, प्रो हरेंद्र नारायण सिंह, सुबोध नारायण सिंह, मुकेश कुमार , महाकांत यादव, शास्वत परमार ओमजी , डॉ चंदन कुमार, अजय कुमार सिंह, मल्लिक कामती, अनंत, हर्षित, समर सहित अन्य मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com