सहरसा बिहार सजायपता कैदी पूर्व सांसद आनंद मोहन को परीहार के अंतर्गत 26 जनवरी को जेल से बाहर आने की उमीद को लेकर समर्थकों में खुशी की लहर
सजायपता कैदी पूर्व सांसद आनंद मोहन को परीहार के अंतर्गत 26 जनवरी को जेल से बाहर आने की उमीद को लेकर समर्थकों में खुशी की लहर

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां डीएम जी कृष्णया हत्या कांड मामले में मंडल कारा सहरसा में 15 सालों से ऊपर बंद सजायपता कैदी पूर्व सांसद आनन्द मोहन को परिहार के अंतर्गत 26 जनवरी को जेल से बाहर आने की उमीद को लेकर समर्थकों में खुशी की लहर है।
मालूम हो कि पूर्व सांसद आनन्द मोहन को 4 नवम्बर को 15 दिनों के लिए बेटी सुरभी आनन्द के रिंग शिरोमणि को लेकर पेरोल मिली थी।7 नवम्बर को पटना में बेटी सुरभी आनन्द का रिंग शिरोमणि भी हुआ था जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई बिहार के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। रिंग शिरोमणि के बाद पेरोल खत्म होते ही सजायपता कैदी पूर्व सांसद आनन्द मोहन फिर मंडल कारा सहरसा पहुंचे जो अभी तक मंडल कारा में ही बंद हैं।
वहीं बिहार सरकार ने जब केबिनेट से परिहार को पारित किया और 3 जनवरी को घोषणा भी किया गया जो सजायपता कैदी परिहार के दायरे में आएगा और जिस सजायपता कैदी का आचरण सही होगा तो वैसे सजायपता कैदी को 15 अगस्त औऱ 26 जनवरी को जेल से बाहर किया जाएगा।इसी को लेकर उनके समर्थकों में कयास लगाया जा रहा है कि पूर्व सांसद आनन्द मोहन को भी परिहार मिलेगा और 26 जनवरी को जेल के सलाखों से बाहर निकल सकते हैं।
उनके समर्थक सीपीएम नेता ओम प्रकाश नारायण की माने तो बिहार केबिनेट का डिसीजन हुआ ये खुशी की बात है।आनंद मोहन जी स्वधीनता संग्राम आंदोलन परिवार से आते हैं।जेल जीवन भी उन्होंने शालीनता से काटा उनका बहुत सुंदर रहा।सरकार के इस फैसला का हम स्वागत करते हैं।उनके आने से समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा ये बहुत अच्छी बात है।
वहीं उनके समर्थक सेवानिवृत इंजीनियर रमेश सिंह की माने तो बहुत बड़ी खुशी की बात है।पूरे शहर में और पूरे बिहार में जो उनके समर्थक बाहर है सभी चाहने वाले लोगों का इस सूचना पर फोन आ रहा है।उन्होंने ये भी कहा कि जिस दिन वो छूटेंगे उस दिन एक पर्व त्योहार जैसा दिन रहेगा

Subscribe to my channel
