Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड भागीदारी पार्टी पी गढ़वा के बैनर तले जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय दिया गया धरना। जिला उपायुत को सौंपे कई विभिन्न मांगपत्र

भागीदारी पार्टी पी गढ़वा के बैनर तले जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय दिया गया धरना। जिला उपायुत को सौंपे कई विभिन्न मांगपत्र

Spread the love

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट।

दिनांक 5 जनवरी 2023, दिन गुरुवार को भागीदारी पार्टी पी गढ़वा इकाई के तत्वधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार प्रजापति भागीदारी पार्टी जिला अध्यक्ष के अगुवाई में भागीदारी पार्टी पी के बैनर तले जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किए गया और उपायुक्त महोदय को मांग पत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र में कई जनसमस्याएं हैं जैसे कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण एवं चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था सरकार द्वारा चल रहे विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं को पंचायत एवं ग्राम स्तर तक जागरुक करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही अनियमितता को जांच कराई जाए एवं जरूरतमंदों को आवाज दी जाए जिले के सभी राशन डीलरों की मनमानी घोटाले एवं भरोसा पर रोक लगाई जाए मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना द्वारा वंचित किसानों को इससे जोड़ते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाए जिले के सभी पंचायत भवनों में सप्ताह में 2 दिन रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक जनता दरबार लगाकर आम आवाम के समस्याओं को निष्पादन किया जाए जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत में बने स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नर्स एवं विश्व की समुचित व्यवस्था हो सभी प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में चल रही मध्यान्ह भोजन को गुणवत्ता में सुधार की जाए एवं बंद पड़े स्कूल में मध्यान्ह भोजन की सुचारू रूप से नियमित चालू किया जाए जिले में भीषण गर्मी की आशंका को देखते हुए उपर्युक्त जगहों पर चापाकल कुआ ,और जलमिनार लगाने की व्यवस्था किया जाए। इस अवसर पर उपायुक्त महोदय को मांगपत्र शौपा गया। इस एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में अनूप कुमार प्रजापति युवा समाज सेवी, सतेंद्र सिंह खरवार ,विजय चंद्रवंशी, योगेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार रवि,सुधेश्वर प्रजापति, मुकेश प्रजापति, के अलावा कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com