सहरसा बिहार सहरसा में भी बेगूसराय जैसी घटना, अपराधियों ने घूम – घूमकर की फायरिंग। इलाके में दहशत
सहरसा में भी बेगूसराय जैसी घटना, अपराधियों ने घूम - घूमकर की फायरिंग। इलाके में दहशत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में बेगूसराय की तरफ सीरियल फायरिंग का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के बाजार में अंधाधुन गोलीबारी कर दी। इससे शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि रात ज्यादा होने की वजह से दुकानें बंद हो गई थी। इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई तीनों युवकों ने करीब आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की इसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने उसकी तलाश में पूरी रात छापेमारी की लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक सिमरी बख्तियारपुर में देर रात बाइक सवार तीन लोग आए और मुरली चौक के पास गोलियां चलाई। इसके बाद तीनों हटिया गाछी के पास गए और वहां फायरिंग की। फिर मुख्य बाजार में दो जगह पर गोलीबारी की और बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए निकल गए। संयोग था कि देर रात होने की वजह से बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गई थी सिर्फ स्टेशन पर कुछ चाय पान की दुकान खुली थी। घटना की सूचना पर बख्तियारपुर पुलिस एक्टिव हो गई और अपराधियों की छानबीन में जुट गई। बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को भी पुरानी बाजार स्थित रॉयल होटल पर फायरिंग कर होटल में लगे शीशे को तोड़ दिया गया था। साथ ही दहशत फैलाने के उद्देश्य कई राउंड फायरिंग किए गए थे। पुलिस इस मामले में जांच ही कर रही थी कि शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से सिमरी बख्तियारपुर में दहशत पैदा हो गया। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पूरी रात कई जगह छापेमारी की गई लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस जल्दी तीनों को गिरफ्तार कर लेगी।
बेगूसराय गोलीकांड में गई थी एक की जान :-
दो महीने पहले बेगूसराय जिले में भी सीरियल फायरिंग हुई थी बाइक सवार बदमाशों ने करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र तक जगह-जगह गोलियां बरसाई थी। इस गोलीकांड में एक शख्स की मौत हुई थी और 9 लोग घायल हुए थे।

Subscribe to my channel



