सहरसा बिहार पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया याद। डीआईजी , एसपी रहे मौजूद। पुलिस केंद्र में शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया याद। डीआईजी , एसपी रहे मौजूद। पुलिस केंद्र में शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* 21 अक्टूबर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में पुलिस संस्मरण दिवस आयोजित किया गया। कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप वामन लांडे , सहरसा एसपी लिपि सिंह , हेड क्वार्टर डीएसपी एजाज हाशिम मणि और पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर इंस्पेक्टर अनिल सिंह की अगुवाई में पुलिस लाइन में मौजूद कर्मियों ने अपने शहीद साथियों को याद किया।
जहां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। वही उनके वीरता को भी शिद्दत से याद रखने की बातें कही गई है।
इस दौरान माहौल काफी गमगीन रहा। जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस कर्मी को सलामी दिया।
डीआइजी ने बताया कि पिछले वर्ष देश में 261 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य के बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमारे बिहार राज्य में सात साथियों भी वीरगति प्राप्त हुए थी। आज हम सभी वीर सिपाहियों को याद करते हैं। उनके द्वारा स्थापित आदर्शों की प्रेरणा लेते हुए शौय पूर्ण सेवा भावना से कर्तव्य का निर्वहन की प्रतिज्ञा करते हैं।
वही एसपी लिपि सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष बिहार राज्य के भी सात साथियों ने अपनी शहादत दी थी। 1959 से घटना हुई थी। उसके बाद यह निर्णय लिया गया था कि 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें अपने शहीद साथियों को देश सेवा के लिए याद किया जाएगा। उसके लिए पुलिस लाइन में शहीद पैरेड का आयोजन किया गया था। जहां अपने शहीद साथियों को याद किया है।
बता दें कि देश में कुल 261 पुलिस कर्मियों की शहादत हुई थी। जिसमें बिहार के कुल 7 पुलिस कर्मी शामिल है। हालांकि सहरसा जिले के किसी पुलिस कर्मी की शहादत नहीं हुई है। लेकिन देश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिले के पुलिस कर्मियों ने भी साथियों को याद किया।
*BYTE :-* सहरसा एसपी लिपि सिंह।
Subscribe to my channel


