
जिला फिरोजाबाद
फिरोजाबाद: रामनिवास यादव हुए सम्मानित
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के रविंद्रालय, लखनऊ में आयोजित हुए एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में फिरोजाबाद प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव को संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार यादव द्वारा शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष डा. सर्वेश कुमार, ब्लॉकध्यक्ष टूंडला डा. संजय सिंह यादव, ब्लॉकध्यक्ष फिरोजाबाद होशियार सिंह यादव एवं प्रधान रानीपुरा भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


