फिरोजाबाद जनपद के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं समस्त सर्राफा व्यापारियों एवं आतिशाबाजी व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित
जनपद के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं समस्त सर्राफा व्यापारियों एवं आतिशाबाजी व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित

जिला फिरोजाबाद
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आज दिनांक 18-10-2022 को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं समस्त सर्राफा व्यापारियों एवं आतिशाबाजी व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी ।
गोष्ठी में व्यापारियों को सुरक्षा सम्बंधी दिशा निर्देश दिये गये साथ ही उनकी समस्यों को सुन उनके समाधान के लिये सम्बंधित को आदेशित किया गया ।
एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा हेतु बताये गये 05 पाइंट ।
व्यापारियों द्वारा सुरक्षा एवं सुलभ यातायात हेतु दिये सुझावों पर भी अमल करने का दिया गया आश्वासन ।
आज दिनाँक 18-10-2022 को जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, सर्राफा व्यापारियों एवं पटाखा व्यापारियों संग गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सभी व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से निम्न दिशा निर्देश दिये गये ।
1. सर्राफा की दुकानों पर थाना क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर पेंट करवायें ।
2. दुकानों के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व उनके डीवीआर सुरक्षित जगह पर रखें ।
3. कैश जमा करते जाते समय 04 पहिया वाहन का इस्तेमाल करें ।
4. सर्राफा दुकानों पर आगंतुक रजिस्टर मैन्टेन करें, सर्राफा दुकानों से खरीददारी करने वाले सभी ग्राहकों से उनका पहचान पत्र या आधार कार्ड़ लें ।
5. दुकानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व टोका- टाकी करने एवं प्रतिष्ठानों पर रात्रि में गार्ड रखें ।
उक्त निर्देशों के अलावा व्यापारियों को बताया गया कि यदि
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



