Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सरकारी बस स्टैंड, आपसी वर्चस्व को ले चालक व संवाहक ने मिल डिपो सुपरिटेंडेंट को पीटा, सुपरिटेंडेंट ने डिपो में कर्मियों को शराब पीने से किया था मना, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

सरकारी बस स्टैंड, आपसी वर्चस्व को ले चालक व संवाहक ने मिल डिपो सुपरिटेंडेंट को पीटा, सुपरिटेंडेंट ने डिपो में कर्मियों को शराब पीने से किया था मना, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में बिते शनिवार को देर रात प्रतिष्ठान अधीक्षक को शराब पीने से मना करने पर उनके कर्मी के द्वारा जमकर की मारपीट ।आनन फानन में कार्यालय कर्मी के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां कर्मी इलाजरत है।
मालूम हो कि जख्मी का नाम रमेश चौधरी है जो सहरसा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में प्रतिष्ठान अधीक्षक के पद पर पदस्थापित है।कल बीते शनिवार को कार्यालय के दो कर्मी मुन्ना ठाकुर,रामपुकार यादव के द्वारा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम कार्यालय के परिसर में शराब का सेवन कर आया था और हंगामा कर रहा था जिसको प्रतिस्थान अधीक्षक रमेश चौधरी ने मन किया इसी को लेकर दोनो कर्मी अपने अधिकारी के साथ मारपीट किया।मारपिट के दौरान प्रतिस्ठान अधीक्षक जख्मी हो गया जिसे कार्यालय कर्मी के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां जख्मी इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर प्रतिस्ठान अधीक्षक रमेश चौधरी ने बताया कि दोनों कर्मी में एक रामपुकार यादव जो ड्राइवर के पद पर पदस्थापित है और दूसरा कर्मी मुन्ना ठाकुर जो ड्राइवर के पद पर पदस्थापित है ये लोग बराबर कार्यालय परिसर में शराब पीकर आता है और बराबर हंगामा करता है और कल बीते शनिवार को भी शराब पीकर आया था।जिसको मना किये इसी बात को लेकर दोनो कर्मी के द्वारा मेरे साथ मारपिट किया गया।उन्होंने ये भी बताया कल सदर थाने में दोनो कर्मी के विरोध में आवेदन भी दिए हैं।
मारपिट को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।और एक कर्मी रामपुकार यादव को हिरासत में ले लिया गया है,पूछताछ की जा रही है और दूसरे कर्मी की भी तलाश की जा रही हैं

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com