सहरसा बिहार सहायिका के भरोसे चल रहा आंगनवाड़ी केन्द्र
सहायिका के भरोसे चल रहा आंगनवाड़ी केन्द्र

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने तमाम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन विफल साबित हो रहा है। ताजा मामला सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पश्चिमी पंचायत स्थित महेशपुर शर्मा टोला केन्द्र संख्या 134 का है जहां शनिवार को दिन के 11:30 बजे ग्रामीणों के शिकायत पर आवाज इंडिया लाइव चैनल के टीम केन्द्र पर पहुंचा तो सेविका मीना कुमारी केन्द्र से गायब थी। जबकि सहायिका अनिता कुमारी केन्द्र पर मौजूद थी। सहायिका अनिता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताई कि सेविका मीना कुमारी वोटर लिस्ट के कार्य में लगे हुए हैं। बहुत कम केन्द्र पर रहा करती हैं। बच्चों को बिस्किट एवं दूध भी नहीं दिया जाता है जिसको लेकर बच्चा केन्द्र पर 4 से 5 रहा करते हैं। बतादें की सेविका मीना कुमारी के द्वारा बच्चों का 40 का 40 रजिस्टर पर अटेंडेंस बनाया जाता है। स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एलएस सपना कुमारी से मोबाइल पर जानकारी लेना चाहा लेकिन मोबाइल फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Subscribe to my channel

