फिरोजाबाद महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की
महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की

फिरोजाबाद

जहां पर महिलाओं का पवित्र त्यौहार करवा चौथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर तथा चंद्रमा को अरग देकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं इस त्योहार पर करवा चौथ माता व भगवान गणेश जी का पूजन होता है तथा करवा चौथ व्रत कथा सुनाई जाती है ऐसा मानना है कि कार्तिक बदी चतुर्थी को करवा चौथ कहते हैं वीरावती नाम की कन्या व्रत रखती है तो भूख से व्याकुल होकर मूर्छित होकर जमीन पर गिर जाती है उसके भाई अपनी बहन को मूर्छित होते देख व्याकुल हो उठते हैं तथा छल्नी में दीपक दिखाकर अपनी बहन का व्रत तुड़वा देते हैं बिना चंद्रमा को देखे ही अरक देकर खाना खा लेती है तो उसके ससुराल से खबर आती है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है उसी समय इंदिरानी प्रकट होती हैं और वीरावती विलाप करते हुए उनसे पूछती है कि मुझसे क्या गलती हो गई है तब इंद्राणी ने बताया कि तुमने चंद्रमा समझकर अग्नि रूप को अरग दे दिया था इसलिए तुम्हारे पति की मृत्यु हो गई है। तब से यह करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है देखिए एक रिपोर्ट अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ।

Subscribe to my channel



