Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सपाईयों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती

सपाईयों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती

Spread the love

फिरोजाबाद: सपाईयों ने मनाई आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर नमन किया।

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग के नेतृत्व में महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में वीर सिंह प्रधान ने कहा बाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे। जो आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की। जो कि रामायण बाल्मीकि रामायण कहलाई। युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष विनय बाल्मीकि ने कहा महर्षि बाल्मीकि के अनुसरण करके इंसान की इच्छा शक्ति अगर मजबूत हो वह अपने आप को बदलने की ठान ले वह व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। ऐसे ही ब्रह्म ऋषि महर्षि बाल्मीकि जिन्होंने अपने जीवन में तपस्या कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का दस हजार वर्ष पूर्व जीवन लीला लिख कर रामायण का काव्य लिखा।

कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, रामसेवक यादव, राजकुमार राठौर, मोहित राठौर, जगमोहन यादव, अरुण बाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, तरुण बाल्मीकि, अनिकेत बाल्मीकि, दिनेश फिरोजाबादी, चरण सिंह, शम्मी कपूर, गौतम सिंह, नीरज कुमार, नरेंद्र चैहान, राहुल यादव, विमलेश यादव, बॉबी यादव आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद की आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com