Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद एसएसपी ने किया पुलिस कम्प्लेंट ऑन ब्लॉक चैन वेब पोर्टल लांच

एसएसपी ने किया पुलिस कम्प्लेंट ऑन ब्लॉक चैन वेब पोर्टल लांच

Spread the love

फिरोजाबाद- एसएसपी ने किया पुलिस कम्प्लेंट ऑन ब्लॉक चैन वेब पोर्टल लांच

-घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे जिलेवासी

फिरोजाबाद। एसएसपी आशीष तिवारी जनपद में निरंतर कानून व्यवस्था बेहतर बनाने को प्रयासरत हैं, इसी के चलते आये दिन कोई न कोई कदम सुधार की दृष्टि से उठाते रहते है। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस कम्प्लेंट ऑन ब्लॉक चैन वेब पोर्टल लांच किया है। जिसमें घर बैठे जनपदवासी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के लिए पुलिस कम्प्लेंट ऑन ब्लॉक चैन वेब पोर्टल लांच किया है। यह ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी पर आधारित प्रोजेक्ट है। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई व्यय भार नहीं आया है। इस समाधान में कई कमियों को दूर किया गया है। इसमें एक बार सूचना दर्ज करने के बाद उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, किसी भी तरह के डाटा को स्टोर करके रखा जा सकता है। बताया यह फ्री ऑफ कोस्ट है।

खास तौर से सभी थानो में इसके क्यूआर कोड लगवाए गए है जो भी पीड़ित आये वह क्यूआर कोड स्कैन करके फॉर्म भर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। फिरोजाबाद की जनता की शिकायतो को लेकर इसे बनाया गया है। ये समयबद्ध है सात दिन के अंदर इनका निस्तारण करना ही होता है अन्यथा उच्चाधिकारियों को भी इसका अलर्ट आ जाता है। जनता के लिए बहुत अच्छा प्रयास है न्याय दिलाने को हमारी पुलिस की तरफ से।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरिवंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com