फिरोजाबाद पारसनाथ मंदिर में बना आचार्य विद्यासागर महाराज जी का भव्य 76 वे जन्मोत्सव
पारसनाथ मंदिर में बना आचार्य विद्यासागर महाराज जी का भव्य 76 वे जन्मोत्सव

टूंडला फिरोजाबाद
पारसनाथ मंदिर में बना आचार्य विद्यासागर महाराज जी का भव्य 76 वे जन्मोत्सव ,इस शरद विद्या पूर्णिमा के अवसर पर सभी साधर्म बंधुओ ने जन्मोत्सव पर विधान का आयोजन किया संगीत और मधुर भजनों से पूरा पांडाल भक्ति में लीन हो गया सभी भक्तो ने 76 दीपकों की महाआरती भी की मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर महाराज और हेमदत्त महाराज जी ने सभी श्रावक जनो को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन का पूरा सार समझाया और उनका पूरा जीवन कैसे व्यक्ति और जीवन के उत्थान में लगा हुआ है उस पर सभी का ध्यान केंद्रित किया पूरे भारत वर्ष में आचार्य विद्यासागर महाराज जी ने कई जनसेवा और जीव सेवा में कई आयाम स्थापित किए है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जहां चातुर्मास करते है वहां एक बड़े स्तर की गौशाला जरूर खुलवाकर जाते जिससे गायो का उत्थान हो सके इस युग के वो जैन समाज के लोग उन्हें चलते फिरते भगवान के जैसा मानते है क्युकी उनकी क्रिया बहुत कठिन है और अपने जीवन को समाज के लिए समर्पित कर दिया है ऐसे महान संत आचार्य विद्यासागर के जन्मोत्सव के मौके पर सभी भक्तजन उनकी भक्ति में सराबोर होकर नाचे और झूमे , श्रोता ओ ने भजनों का आनंद लिया इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू, कमलेश जैन ,संदीप जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, सुमन जैन , रविन्द्र जैन , सतेंद्र जैन, सुरेन्द्र जैन भैया जी, विजय जैन, संजय जैन ,प्रखर, गोपाल, गोलू, विपिन जैन,निखिल समस्त जैन समाज मौजूद रहीं
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel

