Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार धूमधाम से हुआ मां दुर्गा का विसर्जन

धूमधाम से हुआ मां दुर्गा का विसर्जन

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत दुर्गा मंदिर तीरी में बुधवार की देर संध्या को मां दुर्गा का विसर्जन हुआ। विसर्जन से पहले पंडालों में धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा की गई। पंडाल में आने वाले महिलाओं ने मां को सिंदूर चढ़ाकर अपने परिवार की खुशियां मांगी। पूजा का आखरी दिन होने के कारण ढोल नगाड़े के साथ महा आरती की गई। विसर्जन से पहले मां दुर्गा की मूर्ति को सजाया गया। कुमकुम और बिंदी से मां का सिंगार किया गया। इसके साथ ही गणेश भगवान, कार्तिक और मां सरस्वती की मूर्ति को भी सजाया गया। विसर्जन के दौरान हजारों श्रद्धालु महिला पुरुषों की भीड़ जमी नहीं। मां दुर्गा विसर्जन के दौरान सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग सड़क पर आवाजाही करने वाले छोटी बड़ी वाहन  की लंबी कतारें लग चुकी थी। समाजसेवी अर्चना कुमारी ने बताई की दसमीं के दिन दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन से पहले महिला सिंदूर खेलती है। दुर्गा पूजा के समय मां दुर्गा 10 दिन के लिए अपने मायके आती है। ऐसे में लोग जगह-जगह पंडाल लगाकर माता की पूजा अर्चना कर उनकी सेवा करते हैं। दसवे दिन उन्हें महिला सिंदूर लगाकर ससुराल के लिए विदा करती है। इस परंपरा के निर्वहन के लिए मां दुर्गा विसर्जन से पहले उन्हें पूरी तरह से सजाया जाता है और उनकी गोद भरी जाती है। जिसके बाद सिंदूर लगाया जाता है। उसके बाद उन्हें विसर्जन के लिए ले जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com