Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद बारिश के चलते उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला निरस्त

बारिश के चलते उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला निरस्त

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद: बारिश के चलते उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला निरस्त

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय

फिरोजाबाद। उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला के आयोजन को भारी बारिश के चलते निरस्त कर दिया गया है। रामलीला मैदान में पानी भर जाने के कारण और मौसम विभाग द्वारा 25 सितंबर तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान लगाए जाने के चलते सिटी मजिस्ट्रेट व सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति अध्यक्ष मनोज कुमार ने रामलीला के आयोजन को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होनी थी। रामलीला का मंचन शुरू हो गया था। राम के जन्म के साथ ही भगवान राम की बारात गुरुवार आज निकलनी थी। लेकिन लगातार बारिश से खराब होते हालातों को देखकर सिटी मजिस्ट्रेट अध्यक्ष सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति फिरोजाबाद ने जनहानि की अत्यधिक संभावना एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रामलीला के आयोजन को निरस्त कर दिया है। इस बार रामलीला प्रशासन द्वारा कराई जा रही थी। कमेटी को लेकर विवाद होने के बाद प्रशासन ने आयोजन की जिम्मेदारी ली थी। विगत 16 घंटे से भी अधिक समय तक हुई बरसात को लेकर बुधवार को कोटला रोड स्थित रामलीला मैदान परिसर में जलभराव हो गया था। इसको देखते हुए अयोध्या धाम के निकट बरामदे में अहिल्या उद्वार, गंगा उत्पत्ति, जनकपुरी आगमन, पुष्पवाटिका में जानकी जी का गौरी पूजन के बाद धनुष यज्ञ की लीला का मंचन कराया गया था। गुरुवार को रामलीला मैदान पानी से लबालब हो गया। वहां मंचन करने की जगह नहीं बची। इसको देखते हुए प्रशासन ने आयोजन को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com