गढ़वा झारखंड देसी महुआ शराब बनाने वाले भट्ठी को ध्वस्त किया गया
देसी महुआ शराब बनाने वाले भट्ठी को ध्वस्त किया गया

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत दिन बृहस्पतिवार को हरिहरपुर मुखिया अनुज कुमार सिंह व हरिहरपुर ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व मे देसी महुआ शराब बंदी का छापेमारी अभियान चलाया गया ! छापेमारी के दौरान पाया गया महुआधाम रपुरा कॉलोनी शिव रपुरा मे देसी महुआ शराब बनाने वाले उपकरण को ध्वस्त किया गया वहीं मुखिया अनुज कुमार सिंह ने कहा कि शराब जहरीला पदार्थ डालकर बनाया जाता है शराब पीने से लोगों की जान चली जाती है और तरह-तरह की बीमारियां होती है और पढ़ने वाले बच्चे पर दुष्प्रभाव पड़ेगा फिलहाल में एक खबर प्रकाशित हुआ था जोकि मात्र 4 वर्ष की लड़की के साथ जो दुष्कर्म किया गया वह दुष्कर्म नशे की धुत में किया गया वैसे देसी महुआ बनाने वाले को हिदायत दिया गया कि अगर दोबारा महुआ शराब बनाने की सूचना पुलिस को मिलने पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा इस छापेमारी अभियान में शामिल हरिहरपुर ओपी प्रशासन के दल बल के साथ और ग्रामीण लोग मौजूद थे

Subscribe to my channel


