Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड विश्रामपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कांडी प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

विश्रामपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कांडी प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

Spread the love

 


संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखंड स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में रविवार को पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक राम चंद्रवंशी थे मुख्य अतिथि विधायक ने प्रखंड के कुल 13 पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत मे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया आयोजित उक्त सम्मान समारोह में क्षेत्र के जिला परिषद पंचायत के मुखिया बीडीसी व वार्ड पार्षद शामिल थे कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विधायक राम चंद्रवंशी ने कहा कि यह सम्मान समारोह किसी दल से जुड़ा हुआ नहीं है सांसद विधायक व पंचायत प्रतिनिधि सभी एक समान होते हैं आप सभी विकास काम करें विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी कच्ची सड़क नहीं बचा है मैंने ब्लॉक व थाना बनाया इस क्षेत्र मे नक्सलियों का वर्चस्व था आज प्रखंड की जनता सुख चैन से अपना जीवन गुजर बसर कर रही है श्रीनगर के सामने सोन नदी में पुल निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल की चर्चा करते हुए कहा गत दो वर्ष यह स्थान का विकास तीव्र गति से किया जा रहा है यहां पर रेस्ट हाउस विवाह मंडप व तीन और से चारदीवारी निर्माण करवाया जाएगा मेरे काल काल में यह क्षेत्र में विकास का इतिहास बहुत बड़ा है जिसे लिखा नहीं जा सकता विधायक राम चंद्रवंशी ने प्रखंड कार्यालय के सभागार मैं पहुंच कर समीक्षा बैठक की जहां विभिन्न विभागों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया इस सम्मान समारोह में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह रामलला दुबे ईश्वर सागर चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडे राम लखन प्रसाद उपप्रमुख नारायण यादव दक्षिणी जिप सदस्य नेहा कुमारी शशांक शेखर मणिकांत सिंह सहित सैकड़ों संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com