सहरसा बिहार सेविका चयन में हंगामा, चयन स्थगित
सेविका चयन में हंगामा, चयन स्थगित

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवटिया में बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 219 के लिए सेविका के चयन के दौरान आम सभा में घंटों हंगामा हुआ। इसके कारण चयन को स्थगित कर दिया गया है । वरीय उप समाहर्ता कुमार आलोक ,पर्यवेक्षक साधना कुमारी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया शुरू हुई। वरीय उप समाहर्ता कुमार आलोक ने सभी को चयन के नियम व शर्त बता दिए। बतादें कि आम सभा में अति पिछड़ा एवं पिछड़ा सीट को लेकर पदाधिकारी एवं लोगों के बीच घंटों हंगामा हुआ जिसके बाद आम सभा स्थगित कर दिया गया है। पर्यवेक्षक साधना कुमारी ने आम सभा में लोगों को समझाने की कोशिश करती रही लेकिन कई लोगों ने मानने को तैयार नहीं था। चोथी बार चयन प्रक्रिया के लिए आम सभा हो रहा था। जिसमें अतिपिछड़ा सीट से सेविका पद के लिए ममता कुमारी और पिछड़ा सीट से अंशू कुमारी ने आवेदन की थी। सूत्रों के अनुसार सेविका पद अतिपिछड़ा जाति का ही बताया गया है। जिसकों लेकर आम सभा में अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच घंटों हंगामा होता रहा जिस कारण , वरीय उप समाहर्ता एवं पर्यवेक्षक ने आम सभा को स्थगित कर दिया है।
अभ्यर्थी ममता कुमारी ने बताई की यह चौथी बार चयन प्रक्रिया के लिए आम सभा हो रहा था जिसमें मैं अतिपिछड़ा सीट से सेविका पद के लिए आवेदन किया था और इस केंद्र के लिए सेविका पद के रिक्ति भी अतिपिछरा जाति का ही है। फिर भी आम सभा के प्रक्रिया को रद्द किया जाता है मैं एक गरीब परिवार से हूं मैं चाहती हूं कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हो ।
वहीं दूसरी अभ्यर्थी अंशु कुमारी ने बताई कि मेंपिंग गलत होने के कारण हम सभी लोग चाहते हैं कि मेंपिंग फिर से तैयार करवाई जाए जिसके बाद चयन प्रक्रिया कराई जाए । जिसके लिए हमने आईसीडीएस में आवेदन भी किया हूं।
इस संबंध में वरीय उप समाहर्ता कुमार आलोक ने बताया कि आम सभा में उपस्थित लोगों के अनुसार आम सभा प्रक्रिया को अगले आदेश तक तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

Subscribe to my channel


