Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मंडलायुक्त चित्रकूट धाम कर्वी बांदा को सौंपा ज्ञापन

कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मंडलायुक्त चित्रकूट धाम कर्वी बांदा को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बांदा। जिले के कमासिन ब्लाक अंतर्गत ग्राम कोर्रा बुजुर्ग अंश दो के कोटेदार के विरुद्ध गांव के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कोटेदार से त्रस्त और निलंबन के बाद की जाने वाली बहाली के विरोध में ग्रामीणों ने आयुक्त को ज्ञापन देकर जहां हालात बताए हैं वहीं आयुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि एसडीएम को भेजकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी दोषी को दंडित किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर समिति गठित करके जांच में यदि कोई खामियां मिली तो कार्यवाही होगी। फर्जी तरीके से शपथ पत्रों का प्रयोग किए जाने का भी जिक्र किया गया है। ग्रामीणों की अगुवाई महिला समाजसेवी शालिनी पटेल ने किया।
कमासिन के ग्राम कोर्रा बुजुर्ग अंश-2 के ग्रामीणों ने पूर्व में कोटेदार के विरुद्ध शिकायतें की थी। जांच हुई कोटेदार का निलंबन हुआ। लेकिन बहाल भी हो गया। ग्रामीणों की माने तो उनका कहना है कि कोटेदार तीन बार बहाल हुआ है। ऐसी बहाली से खफा ग्रामीणों ने आयुक्त के द्वार जाकर ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने ग्रामीणों की बात जज्बात सुनकर ज्ञापन लेकर कार्यवाही को आश्वस्त किया। ग्रामीण जिला पूर्ति अधिकारी के यहां भी पहुंच गए और हालात बताए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच कराकर फर्जी शपथपत्र पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने टीम गठित कर जल्द ही जांच कराने का आश्वासन दिया। मंगलवार को दिए गए पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों के अंत्योदय कार्ड काटकर अपनी पत्नी व अपने भाई के पत्नी के नाम करवा दिया है। इस बिंदु की भी जांच कराना आवश्यक है। ग्रामीणों ने कोटेदार की जांच कराकर किए गए मनमानी के विरोध में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की भी मांग की है। इस मौके पर गांव के हरीशरण, ओमप्रकाश, रामबाबू, रामशरण, मंगल, बुद्धविलास, शीला, कलमतिया, कल्ली, कल्लू, राजबहादुर, देवीदीन आदि मौजूद।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com