Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा ग्राम पंचायत माटा में अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान किसान,बर्बाद हो रही फसलें

ग्राम पंचायत माटा में अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान किसान,बर्बाद हो रही फसलें

Spread the love

बांदा

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

 

बांदा जनपद के तिंदवारी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत माटा में गौशाला की दुर्दशा देखकर खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि माटा ग्राम प्रधान अन्ना मवेशियों को लेकर कितना संवेदन शील है ।अभी लगभग एक सप्ताह पहले मंत्री राकेश सचान का इस विकास खण्ड में आगमन हुआ था।

जिसमे तिंदवारी विकास खण्ड सहित जिले के सभी अधिकारियों ने आनन फानन में तिंदवारी की कान्हा पशु आश्रय को दुरुस्त कर सड़को पर घूम रहे गौ वंश को बंद कर उनकी चरहि में भूसा आदि डाल कर मंत्री के सामने आल इज वेल होने दिखावा किया गया था। मंत्री जी के जाने के दूसरे दिन से फिर से सभी पशु सड़को पर दिखने लगे।

तिंदवारी से माटा ग्राम पंचायत की दूरी लगभग सात आठ किलो मीटर है और माटा का पशु आश्रय स्थल मेन रोड से सटा हुआ होने के बाद भी इसकी इतनी बत्तर दशा देखकर आप खुद अंदाजा लगाए की माटा ग्राम प्रधान कितने संवेदन शील है।
जब ग्रामीणों से अन्ना पशुओं से खेती को होने वाले नुकसान पर बात की गई तो ग्राम प्रधान ने कई महीनो से बजट न आने की बात बताई। उनके द्वारा बताया गया कि
सुबह चरने के पशु छोड़े जाते हैं और शाम को बंद कर दिया जाता है।जबकि ग्रामीणों ने बताया कि गौ शाला में पशुओं को बंद ही नहीं किया जा रहा जिसके कारण अन्ना मवेशी उनकी फसल बर्बाद कर रहे है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com