Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जबरन घर में घुसकर महिला के साथ किया छेड़छाड़। छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर महिला के साथ किया मारपिट। जख्मी महिला सदर अस्पताल में भर्ती

जबरन घर में घुसकर महिला के साथ किया छेड़छाड़। छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर महिला के साथ किया मारपिट। जख्मी महिला सदर अस्पताल में भर्ती

Spread the love

विकास कुमार रिपोर्ट

सहरसा जिले के बनगांव थानां अंतर्गत भुसवर डीह गांव में बीते सोमवार देर शाम 29 अगस्त को एक महिला के साथ छेड़ छाड़ करने का मामला सामने आया है।महिला छेड़ छाड़ करने का विरोध किया तो दरिंदो ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है।आनन फानन में परिजनों के द्वरा जख्मी महिला को बीते सोमवार को देर रात सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहाँ महिला इलाजरत है।इस घटना को लेकर जख्मी महिला बनगांव थाने मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।वहीं पुलिस जांच में जुट गयी है।
जानकारी हो कि मुन्नी देवी (काल्पनिक) कल बीते सोमवार को अपने घर में खाना बना रही थी उसी समय दरिंदे नंदन मुखिया,मिथुन मुखिया उक्त महिला के साथ गलत नियत से छेड़ छाड़ करने लगा।जब महिला छेड़ छाड़ को लेकर विरोध किया तो दरिंदो ने महिला का गला दबाने लगा ।उसके बाद जब महिला हल्ला किया तो महिला का पिता और भाई कुमरजित मुखिया आंगन पहुँचा और बचाने की कोशिस किया।उसी दौरान दोनों दरिंदो ने गाली गलौज करते हुए महिला के आंगन से फरार हो गया।फिर कुछ देर के बाद दोनो दरिंदों ने अपने साथ सिकंदर मुखिया,अर्जुन मुखिया,कुंदन मुखिया के साथ हथियार और रड लेकर महिला के आंगन आया और नंदन मुखिया महिला के सिर पर रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया,जिससे महिला बेहोश होकर गिर गयी।उसके बाद जब महिला का भाई अपनी बहन को बचाने गया तो उसको भी हथियार के बट से सिर फोड़ दिया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा दोनो जख्मी को नजदीक के पीएचसी बरियाही ले गया।जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया।जहां दोनो भाय बहन इलाजरत है।
इस घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा बनगांव थानां में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।वहीं बनगांव थानां अध्यक्ष बिनोद सिंह ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है जिसमें छेड़ छाड़ करने की बात कही गयी है।जांच की जा रही है।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि दोनों पक्षों के तरफ से मारपीट हुई है।दोनो पक्षों के तरफ से आवेदन भी प्राप्त हुआ है।प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com