Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार एक युवक का अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल।पुलिस जांच में जुटी

एक युवक का अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल।पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)

*एंकर :-* सहरसा में इनदिनों कभी हर्ष फायरिंग,तो कभी पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल होना बदस्तूर जारी है।पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल अपराधियों पर बेअसर साबित हो रहा है।हालांकि वायरल वीडियो मामले में सहरसा पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की जाती है।लेकिन फिर भी अपराधी अपने कारनामे से बाज नहीं आते हैं।जी हां ये ताजा मामला सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत कहरा कुटी के पास की बतायी जा रही है जहां रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मेला लगा हुआ था।उसी मेले में मैया जागरण का आयोजन किया गया था।मैया जागरण के कार्यक्रम में किसी बात को लेकर स्थानीय युवक से उक्त युवक को विवाद हो गया।उसी विवाद को लेकर युवक के द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग किया गया था,फायरिंग की आवाज स्पस्ट सुनाई दे रहा है वायरल वीडियो में,जो इनदिनों इनदिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।फायरिंग करने वाला युवक का नाम मिथिलेश कुमार और घर कहरा कुटी शिवमंदिर के पास की बतायी जा रही है।यह वायरल वीडियो बीते 13 अगस्त का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है उक्त युवक के हाँथ में अवैध हथियार है और पिस्टल को कॉक करते हुए नजर आ रहा है और फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com