Breakingअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सहरसा बिहार 200 रुपया के लेनदेन को लेकर 25 वर्षीय युवक को पेट में मारी गोली

200 रुपया के लेनदेन को लेकर 25 वर्षीय युवक को पेट में मारी गोली

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार,सहरसा (बिहार)।

*ANCHOR :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सौरबाजार थानां अंतर्गत सुहथ गांव वार्ड नं 31 में 200 रुपया की लेन देन को लेकर 25 वर्षीय युवक अमित कुमार को बेख़ौफ़ अपराधियों ने पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में किया भर्ती।जहां युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर फर्द बयान लेकर जुटी तफ्तीश में।मालूम हो कि जख्मी युवक का नाम अमित कुमार है जो जिले के सौरबाजार थानां अंतर्गत सुहथ गांव का रहने वाला था।आज 1 अगस्त सोमवार को मौसम यादव नामक अपराधी से जख्मी अमित 200 रुपया जो कर्ज दिया था वही पैसा का डिमांड किया ।उसी 200 रुपया को लेकर दोनों में विवाद हुआ ,और विवाद इतना बढ़ गया कि मौसम यादव नामक अपराधी जख्मी अमित को घर से बुलाकर पेट में गोली मारकर फरार हो गया। वहीं परिजन आनन फानन में जख्मी युवक को लेकर सदर अस्पताल आया जहां युवक इलाजरत है।वहीं परिजन मनीष कुमार की माने तो मौसम यादव के पास मेरे भाई का 200 रुपया था।वही पैसा का डिमांड जब आज मेरा भाई किया तो उसी बात को लेकर मौसम यादव ने पेट में गोली मारकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर सौरबाजार थानां के एएसआई की माने तो जख्मी के परिजन से फर्द बयान लिया गया है ,फर्द बयान में बताया गया कि मौसम यादव से 200 रुपया जख्मी के द्वारा मांगा गया था,इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुआ और आरोपी मौसम यादव गोली मारकर फरार हो गया।पुलिस जांच कर रही है और जो भी आरोपी का नाम आ रहा है इस घटना में उसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com