Breakingअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सहरसा बिहार अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना 

अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना 

Spread the love

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर -: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत कढ़ैया पंचायत स्थित काली मंदिर टोला वार्ड नंबर 2 में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बतादें की गृहस्वामी स्वर्गीय रामविलाश मेहता की पत्नी मंजू देवी अपने परिवार के लोगों के साथ सहरसा शहर में ही रहा करती हैं। वे अपने घर पर बहुत कम आती जाती रहती हैं। गृहस्वामी का कहना हैं कि घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने बाउंड्री वॉल में प्रवेश कर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और गोदरेज की लांक को तोड़ कर 50 हजार रुपए नगद एवं काली माता के मटूक समेत अन्य जेवरात की चोरी कर ली गई जिसका कीमत साढ़े 7 लाख रुपये बताया गया है। इस मामले को लेकर स्वजनों ने  सौरबाजार थाना में मौखिक  सूचना दी थी। सूचना मिलते ही सौर बाजार पुलिस सदर बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की तहकीकात करते हुए आवेदन देने की बात कही। हालांकि गृहस्वामी ने गणमान्य लोगों के बीच एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें गृह स्वामी के द्वारा चोरी की घटना की जानकारी दी। बता दें कि इससे 1 वर्ष पूर्व भी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे गए थे जबकि गृहस्वामी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया था। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। समाचार संकलन के दौरान गृह स्वामी के द्वारा सौर बाजार थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
इस संबंध में सौर बाजार थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन नहीं मिला है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com