सहरसा बिहार खाद विक्रेता के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लिए जाने पर दर्जनों किसानों ने किया सड़क जाम
खाद विक्रेता के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लिए जाने पर दर्जनों किसानों ने किया सड़क जाम

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर -: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत बैजनाथपुर – सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग स्थित भवटिया चौक पर बुधवार को दर्जनों किसानों ने खाद बीज विक्रेता परमानंद कुमार के विरुद्ध सड़क जाम कर आक्रोश जताया। आक्रोशित किसानों ने जानकारी देते हुए कहा कि खाद बीज विक्रेता परमानंद कुमार के द्वारा मनमानी की जाती हैं। यूरिया की निर्धारित मूल्य 266रुपेया हैं। खाद बीज विक्रेता 350 से लेकर 400 रुपेया तक लिया करते हैं। आक्रोशित किसानों ने इसकी सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दूरभाष पर दी गई लेकिन कृषि पदाधिकारी घंटों सड़क जाम के बावजूद भी जाम स्थल नहीं पहुंच पाए वही सोनबरसा की ओर जा रहे सोनबरसा में पदस्थापित कृषि कोऑर्डिनेटर ने जाम को देख वाहन से उतर कर जाम कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया और खाद बीज विक्रेता की दुकान पर पहुंच कर हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा राशि नहीं ले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों का निर्धारित मूल्य से ज्यादा राशि लिए हैं उन्हें राशि वापस कर दें। लेकिन खाद बीज विक्रेता परमानंद कुमार ने किसानों के आक्रोश को देखते हुए पाँस मशीन लेकर दुकान को खुला छोड़ते हुए फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक खाद बीज विक्रेता दुकान पर नहीं पहुंचे थे। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडेय ने कहा कि जानकारी मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel



