चित्रकूट सड़क हादसे में 6 की मौत 2 अन्य घायल
सड़क हादसे में 6 की मौत 2 अन्य घायल

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के थाना भरतकूप अंतर्गत रौली कल्याणपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा बारात में शामिल होने आए मेहमान घर के बाहर सो रहे थे तभी आज सुबह अनियंत्रित होकर सो रहे 9 लोगो को वाहन ने रौंदा। जिसमे 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है और 1 घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य 2 घायल है जिनका इलाज चल रहा है। ज़िलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला व एसपी अतुल शर्मा घटनास्थल पर पहुँचे। डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। भरतकूप थानांतर्गत रौली कल्याणपुर गांव की घटना है। इस मौके पर मृतकों के परिजनों सहित बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण व प्रशासन उपस्थित रहे सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



