आगरा ठेका चालक की दबंगई , कैंटीन चालक का फेंका सामान
ठेका चालक की दबंगई , कैंटीन चालक का फेंका सामान


आगरा । जनपद आगरा के विनोद बिहार 100 फूटा रोड़ टेड़ी बगिया में एक शराब के ठेका चालकों की दबंगई का विडियो लगातार वायरल हो रहा है । जिसमें बताया गया कि वीडियो शनिवार की सुबह का है जानकारी के आधार पर पता चला है ठेका हरदीप सिंह का है जिसपर मैनेजर आदेश कुमार व उसके साथी प्रशांत कुमार ,बृजेश कुमार ने अपने साथ अन्य 8-10 लोगों को एक पजेरो कार व एक जिप्सी में बुलाया और विकलांग पवन कुमार की कैंटीन चला रहे युवक ईशु के साथ जाति सूचक गाली गलौज करते हुए लात घूंसो से मारपीट कर दी तथा कैंटीन का सामान बाहर फैंक दिया । झगड़ा होते देख स्थानीय लोग एकत्रित हो गए जानकारी मिलने पर कैंटीन संचालक भी मौके पर पहुंच गए और मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है । मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि झगड़ा किराए के पैसे को लेकर था फिलहाल पुलिस ने शांति व्यवस्था बना दी तहरीर मिली है कार्यवाही की जायेगी ।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



