फिरोजाबाद कोलेस्ट्रॉल और डाइबिटीज से छुटकारा पाने के लिए सेवन करे मेथी का पानी –
कोलेस्ट्रॉल और डाइबिटीज से छुटकारा पाने के लिए सेवन करे मेथी का पानी -

कोलेस्ट्रॉल और डाइबिटीज से छुटकारा पाने के लिए सेवन करे मेथी का पानी –
पंडित श्याम शर्मा
*************************************************************
मेथी के बीज फाइबर, प्रोटीन, फैट, आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होने के साथ ही कई एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए भी जाने जाते हैं। आइए मेथी के पानी को बनाने की विधि और इसके फायदे जानें।
कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत के लिए लाभदायक-
मेथी के बीजों पानी लीवर की सेहत को दुरुस्त रखता है जिससे वह ठीक तरह से काम कर पाता है। इस पानी से बुरा कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है जिसके चलते आपके दिल की सेहत बनी रहती है।
वजन कम करने में मदद करता है-
सुबह खाली पेट एक गिलास मेथी के पानी का सेवन करने से जल्दी से वजन कम होता है। इसे पीने पर बार-बार खाना खाने की इच्छा नहीं होती, साथ ही पाचन को बेहतर करता है जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
डायबिटीज के मरीज़ों के लिए फायदेमंद-
मेथी ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्युलेट करता है। इसके पानी को पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
किस तरह करें मेथी के पानी को तैयार-
मेथी के बीजों के पानी का सेवन आप कई तरह से कर सकते है। पहला आप इसे रात में पानी में भीगने के लिए डाल दें और सुबह खाली पेट इसे पी लें। दूसराआप इसे पानी में उबालें और फिर छानकर कप या गिलास में निकाल लें। तैयार है आपका मेथी का पानी। आप चाहें तो इसमें हल्का शहद डालकर भी पी सकते हैं।

Subscribe to my channel



