Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सदर थाने के नया बाजार मोहल्ले में जमीन पर जबरन नापी रोकने पर मारपीट, 1 लोग घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

सदर थाने के नया बाजार मोहल्ले में जमीन पर जबरन नापी रोकने पर मारपीट, 1 लोग घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

सहरसा :- सहरसा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार वार्ड 9 में जमीनी विवाद का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक भाई शंकर कामत ने अपने दूसरे भाई रामसेवक कामत को बिना बताए उसके हिस्से का जमीन बेच दिया। रामसेवक कामत को इस बात का पता तब चला जब जमीन खरीदने वाला सुमन सिंह नापी करने उसके जमीन पर पहुंचा। तब रामसेवक के द्वारा नापी करने से मना किया गया। जिसके कारण रामसेवक कामत के साथ मारपीट किया गया। जिसमें रामसेवक घायल हो गए और सदर अस्पताल सहरसा भर्ती कराया गया। इस संबंध में घायल ने बताया कि मेरे जमीन पर सुमन सिंह के द्वारा नापी किया जा रहा था। मना करने पर सुमन सिंह और अज्ञात अन्य 7 लोग मेरे साथ मारपीट कर मुझे बुरी तरह से घायल कर दिया। हालांकि मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को मिलने पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com