Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव टीवी डिवेट के दौरान मौलवी इलियास शरफुद्दीन द्वारा शिवलिंग पर की गई अपमानजनक टिप्पड़ी पर हिन्दू जागरण मंच के विमल द्विवेदी ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग

टीवी डिवेट के दौरान मौलवी इलियास शरफुद्दीन द्वारा शिवलिंग पर की गई अपमानजनक टिप्पड़ी पर हिन्दू जागरण मंच के विमल द्विवेदी ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग

Spread the love

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

एक समाचार चैनल पर ज्ञानव्यापी मुद्दे पर डिबेट के दौरान मौलवी इलियास शरफुद्दीन का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे मौलवी द्वारा बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है इस हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विमल द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा ज्ञानव्यापी में माननीय न्यायालय के सर्वे के आदेश व शिवलिंग प्राप्त होने के साथ ही शिवलिंग व हिन्दू देवी देवताओं के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक टिप्पड़ियां कुछ मौलवियों/इस्लामिक स्कॉलरों द्वारा लगातार की जा रही है जो देश मे माहौल खराब करने की सुनियोजित साज़िश है। जिससे 100 करोड़ हिंदुओ की धार्मिक भावनाएं लगातार आहत हो रही है।सनातन धर्म का दूसरे पक्ष द्वारा ऐसा अपमान करना हिन्दू समाज के लिए असहनीय हो चुका है। क्योंकि हिन्दू समाज न्यायलय,संविधान, कानून पर भरोसा करता है ।इसीलिए सड़को पर उतर कर भीड़तंत्र नही बनाना चाहता, लेकिन हिन्दू समाज का धैर्य धीरे -धीरे जवाब दे रहा ।इसलिए उनकी मांग है ऐसे समाज के जहरीले मौलवियों पर विधि सम्मत कार्यवाही हो ताकि अन्य कट्टरपंथियों को सबक मिल सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी उपाध्यक्ष शिव सेवक युवा प्रभारी मनीष महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला सुरेंद्र मीडिया प्रभारी राहुल राम सहित एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com