आगरा श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

सैयाँ
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास मनीष पूर्णानन्द महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
सैयाँ विकास खण्ड के इरादत नगर कस्बा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण के वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लाये गए लड्डूओं और मिठाइयों से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर भागवताचार्य मनीष पूर्णानन्द महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का एवम वृत्तासुर, भक्त प्रहलाद,गजेन्द्र मोक्ष,भक्त अमरीष, ययाति, राम जन्म आदि लीलाओं का वर्णन किया।श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया।कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
भागवत आरती में परीक्षत हनुमान दास,आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गुप्ता के एन हॉस्पिटल,ब्लॉक प्रमुख श्री कांत त्यागी,जयप्रकाश शर्मा,चंद्रप्रकाश त्यागी,निहाल सिंह प्रधान,सियाराम झा,राजू फर्नीचर,भाजपा महिलामोर्चा खेरागढ़ मण्डल अध्यक्ष ममता गर्ग, शेखर गुप्ता, संतोष गुप्ता,सुमित गर्ग, मौजूद रहे।
इरादतनगर क़स्बा में श्रीमद्भागवत कथा का हो रहा है आयोजन
भगवताचार्य मनीष पूर्णा नन्द महाराज द्वारा किया जा रहा श्री कृष्ण कथाओं का वर्णन

Subscribe to my channel


